विस चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

अब चुनाव की तैयारियों को और पुख्ता बनाने के लिए मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है

विज्ञापन

वीरपुर. आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है. छातापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम नीरज कुमार की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. अब चुनाव की तैयारियों को और पुख्ता बनाने के लिए मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम नीरज कुमार ने भीमनगर स्थित मतदान केंद्र संख्या 01, 02, 03 और 04 का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की पड़ताल की. इनमें पहुंच मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, शौचालय आदि की स्थिति की जांच की गई. एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है. यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है, तो उसे शीघ्र ही दूर करने की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन