अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

संघ के अध्यक्ष श्यामानंद मिश्रा एवं सचिव लक्ष्मी नारायण राण ने उक्त दोनों ही दंडाधिकारी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया
वीरपुर. व्यवहार न्यायालय के नवपदस्थापित अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सबजज प्रथम अमित गौरव एवं अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी नंदिता कुमारी ने पदभार ग्रहण किया गया. पदभार ग्रहण करने के बाद विधिज्ञ संघ के पुस्तकालय भवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. संघ के अध्यक्ष श्यामानंद मिश्रा एवं सचिव लक्ष्मी नारायण राण ने उक्त दोनों ही दंडाधिकारी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने कई प्रकार की चर्चा की. परिचय सत्र के बाद संघ एवं बेंच के बेहतर कोऑर्डिनेशन पर बल दिया गया. इस मौके पर मुंशीफ़ सुधीर कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पंकज कुमार, अधिवक्ता किशन प्रसाद यादव, राज नारायण देव, शिवनाथ साहू, एसपी मंडल, भोला प्रसाद जायसवाल, विपिन कुमार, चंद्रशेखर वर्मा, विजय कुमार सिंह, जगरनाथ स्वर्णकार, सुबोध शर्मा, रामचंद्र प्रसाद मेहता, राजेश कुमार सिंह, विष्णुदेव बहरखेर, नागेश्वर यादव, अशोक खेरवार, अनिल कुमार महतो, रोमा सिंह, संध्या झा, अभिषेक आनन्द, नसरीन नाज समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










