दो-दो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद खुलेआम घूम रहे आरोपित

Published at :05 Mar 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
दो-दो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद खुलेआम घूम रहे आरोपित

बदमाश खुलेआम घूम कर मृतक के परिजनों को फिर से संगीन घटना करने की धमकी दे रहे हैं

विज्ञापन

– बदमाश द्वारा मृतक के परिजन को फिर से संगीन घटना करने की दी जा रही धमकी छातापुर. राजेश्वरी थाना क्षेत्र के भवानीपट्टी में बीते 31 जनवरी को मारपीट में जख्मी युवक के साथ 27 फरवरी को पुनः हुई मारपीट की वजह से उसकी मौत हो जाने का मामला सामने आया है. मृतक युवक भवानीपट्टी निवासी मुक्ती यादव का 27 वर्षीय इकलौता पुत्र मिथिलेश यादव है. दोनों ही घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा पहली प्राथमिकी में हत्या का प्रयास व दूसरी प्राथमिकी में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. दो-दो प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक एक भी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. नतीजा है कि बदमाश खुलेआम घूम कर मृतक के परिजनों को फिर से संगीन घटना करने की धमकी दे रहे हैं. परिजनों की शिकायत के बावजूद पुलिस आरोपियों से मिल रही धमकी को गंभीरता से नहीं ले रही है. पुलिस की अनसुनी के कारण मृतक के शोकाकुल परिजनों के बीच भय व आक्रोश का माहौल बना हुआ है. मृतक की 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी बिंदुला देवी पति की असामयिक मौत के बाद से सदमे में जी रही है. वहीं उसके दो बच्ची पांच वर्ष की सृष्टि व तीन वर्ष की रूचि अपने सिर से पिता का साया छीन जाने से अनजान दिख रही है. जबकि इकलौते पुत्र की मौत से वृद्ध माता कोकिया देवी व पिता मुक्ती यादव शोक में डूबे हुए हैं. दोनों ही प्राथमिकी पर गौर करें तो पूर्व से चल रही दुश्मनी की वजह से मिथिलेश के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. मारपीट की पहली घटना 31 जनवरी की शाम को हुई है. प्राथमिकी के अनुसार संगीन रूप से हुई मारपीट में बुरी तरह जख्मी मिथिलेश का पंजरा व हाथ की हड्डी को टूट गयी. इस घटना को लेकर मिथिलेश के भतीजे गुड्ड कुमार के आवेदन पर थाना कांड संख्या 32/25 दर्ज किया गया. जिसमें 17 लोगों को नामजद किया गया है. उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिए घर में बिस्तर पर पडे़ मिथिलेश के साथ पुनः 27 फरवरी को हुई मारपीट में उसने दम तोड़ दिया. इस बार मिथिलेश की पत्नी बिंदुला देवी के आवेदन पर एक मार्च को कांड संख्या 34/25 दर्ज किया गया. इस मामले में 13 लोगों को हत्यारोपी बनाया गया है. मृतक की पत्नी एवं माता-पिता ने बताया कि नामजद अभियुक्त खुलेआम गांव में घूम रहे हैं. सोमवार व मंगलवार को थाना पहुंचकर धमकी के संदर्भ में लिखित शिकायत की गई, लेकिन पुलिस लिखित शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है. कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हत्या मामले का अनुसंधान जारी है. अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. कहते हैं एसडीपीओ त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि वे खुद इस घटना को देखरेख कर रहे हैं. साथ ही गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन