तेज रफ्तार कार ने गोलंबर को मारी ठोकर, एक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ शैलेंद्र दीपक की देख रख में घायल का उपचार किया जा रहा है.

विज्ञापन

वीरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अति व्यस्ततम स्थलों में से एक गोल चौक के गोलंबर को एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि इस दुर्घटना में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया. जबकि कार के अगली सीट पर बैठा एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने वीरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ शैलेंद्र दीपक की देख रख में घायल का उपचार किया जा रहा है. घायल की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी 24 वर्षीय अमन आनंद के रूप में की गई है. जानकारी अनुसार सोमवार की दोपहर नगर क्षेत्र के गोल चौक के दक्षिण दिशा से तेज रफ्तार में आई कार ने दक्षिण की ओर से गोलंबर में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे गोल चौक के गोलंबर का लगभग 20 मीटर भाग को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. तत्काल लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति मच गई. इस दौरान गाड़ी के आगे का एक एयर बैग खुल गया. वही दूसरी एयरबैग नहीं खुलने से आगे के सीट पर बैठा एक व्यक्ति जख्मी हो गया. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को अन्यत्र जगह पर ले जाया गया. नगर पंचायत के ईओ देवर्षि रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है. क्षति का आंकलन किया जा रहा है. गाड़ी को जब्त कर थाना को दिया जाएगा और नगर प्रशासन क्षतिपूर्ति लेगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन