28 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

28 बोतल अंग्रेजी इंपीरियल ब्लू 375 एमएल शराब बरामद किया गया.
सरायगढ़ भपटियाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरायगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 15 में सोमवार की रात छापेमारी कर 28 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष आकाश आनंद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओमप्रकाश मुखिया के घर छापेमारी कर छुपाकर रखा गया 28 बोतल अंग्रेजी इंपीरियल ब्लू 375 एमएल शराब बरामद किया गया. जिसके बाद शराब तस्कर ओमप्रकाश मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत शराब तस्कर ओमप्रकाश मुखिया के विरुद्ध थाना कांड संख्या 52/25 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. छापेमारी में एसआई प्रज्ञा भारती पल्लवी सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










