अगलगी में एक घर जला, बच्ची झुलसी

घटना को लेकर अग्निपीड़ित महिला सदमे में हैं
रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के साहेबान वार्ड नंबर 06 निवासी बेचन मुखिया के घर में शुक्रवार को अचानक आग लग गयी. घटना में एक चार माह की बच्ची भी बुरी तरह से झुलस गयी. घटना को लेकर अग्निपीड़ित महिला सदमे में हैं. स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची. जहां ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस अगलगी में घर में रखे अनाज, वस्त्र, फर्नीचर, आभूषण, महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी सहित अन्य सारा सामान जल गया. घटना स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने पीडि़त को सरकारी स्तर से जल्द सुविधा दिलाने का आश्वासन दिया. सीओ हेमंत अंकुर ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




