आंधी में दीवार गिरने से एक दर्जन राहगीर जख्मी

Updated:
विज्ञापन
supaul3

नगर परिषद वार्ड नंबर 26 पटेल चौक के समीप बुधवार की दोपहर आयी तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से करीब एक दर्जन राहगीर घायल हो गये

विज्ञापन

सुपौल. नगर परिषद वार्ड नंबर 26 पटेल चौक के समीप बुधवार की दोपहर आयी तेज आंधी के कारण दीवार गिरने से करीब एक दर्जन राहगीर घायल हो गये. जानकारी अनुसार एकाएक आयी आंधी और बारिश से बचने के लिए लोग पटेल चौक के समीप आदर्श क्लिनिक में बने टीन शेड के नीचे जाकर छुप गये. इसी दौरान दीवार गिरने से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार सभी व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है. लेकिन सभी खतरे से बाहर है. जख्मियों में करिहो वार्ड नंबर 08 निवासी पूनम देवी, उनके पुत्र 04 वर्षीय राहुल कुमार, करिहो वार्ड नंबर 04 निवासी रूबी देवी, करिहो वार्ड नंबर 15 निवासी गीता देवी, मंतोष राम, करिहो वार्ड नंबर 11 निवासी पिंकी देवी, डकही घाट निवासी निर्मला देवी आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन