20 ग्राम गांजा के साथ दो गिरफ्तार

सुपौल : सदर प्रखंड अंतर्गत वीणा अंदौली गांव में शुक्रवार की देर शाम उत्पाद पुलिस द्वारा 20 ग्राम गांजा के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक किशोर कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में छापेमारी की गयी. सूचना मिली थी कि एक चाय की दुकान से […]
सुपौल : सदर प्रखंड अंतर्गत वीणा अंदौली गांव में शुक्रवार की देर शाम उत्पाद पुलिस द्वारा 20 ग्राम गांजा के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद अधीक्षक किशोर कुमार साह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में छापेमारी की गयी. सूचना मिली थी कि एक चाय की दुकान से गांजा का अवैध कारोबार हो रहा है.
इसी के आधार पर किशोर कुमार की चाय की दुकान पर उत्पाद पुलिस साधारण वेश में पहुंची थी. यहां प्रेमनाथ झा नामक व्यक्ति द्वारा गांजा बेचा जा रहा था. जबकि कुंदन चिल्लम में गांजा भर कर तैयार करता था. दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि दोनों के पास से 20 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है. दोनों के विरुद्ध कांड संख्या 31/17 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










