ग्राम कचहरी सचिव से पटना के सम्मेलन में भाग लेने की अपील

Updated at :25 Jan 2017 3:55 AM
विज्ञापन
ग्राम कचहरी सचिव से पटना के सम्मेलन में भाग लेने की अपील

फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगा सम्मेलन शिव मंदिर प्रांगण में हुई जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ की बैठक सुपौल : जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ की बैठक सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को हुई. जिलाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के होने वाले राज्य स्तरीय […]

विज्ञापन

फरवरी के अंतिम सप्ताह में होगा सम्मेलन

शिव मंदिर प्रांगण में हुई जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ की बैठक
सुपौल : जिला ग्राम कचहरी सचिव संघ की बैठक सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को हुई. जिलाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में पटना में ग्राम कचहरी सचिव संघ द्वारा राज्य स्तरीय सम्मेलन आहूत की गयी है. जिसमें बिहार सरकार के कई वरीय मंत्री शिरकत करेंगे. वक्ताओं ने जिले के तमाम ग्राम कचहरी के सचिव से सम्मेलन में भाग लेने की अपील की. बैठक में मिथिलेश कुमार, संजय कुमार, राजीव कुमार, कृष्ण कुमार, महेश कुमार, मणीभूषण कुमार, कमल किशोर पासवान, अशोक कुमार, गजेंद्र कुमार, धनाय कुमार सहित ग्राम कचहरी के दर्जनों सचिव उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन