शराब ले जा रहे बाइक चालक ने दुकानदार को किया जख्मी

Updated at :25 Jan 2017 3:54 AM
विज्ञापन
शराब ले जा रहे बाइक चालक ने दुकानदार को किया जख्मी

सिमराही : राघोपुर थाना क्षेत्राधीन एनएच 106 पर गैस गोदाम के समीप सड़क पार कर रहे दुकानदार राम लोचन कुमार को बाइक चालक ने ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहायता से उसको रेफरल अस्पताल सिमराही पहुंचाया गया. वहीं बाइक सवार युवक संजय कुमार साह को कब्जे […]

विज्ञापन

सिमराही : राघोपुर थाना क्षेत्राधीन एनएच 106 पर गैस गोदाम के समीप सड़क पार कर रहे दुकानदार राम लोचन कुमार को बाइक चालक ने ठोकर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों के सहायता से उसको रेफरल अस्पताल सिमराही पहुंचाया गया. वहीं बाइक सवार युवक संजय कुमार साह को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उक्त युवक के बाइक सहित अन्य सामग्रियों की तलाशी लली. इस दौरान पुलिस ने बाइक पर लदे प्लास्टिक बोरी से 44 बोतल नेपाली शराब व बाइक की डिक्की से 19 बोतल शराब बरामद किया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गणपति गैस गोदाम के समीप राघोपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक चालक ने अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया. इससे सड़क पार कर रहा दुकानदार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. तलाशी के दौरान बाइक चालक के पास 63 बोतल शराब मिला. पुलिस ने मौके से शराब को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में वीरपुर भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन