सड़क दुर्घटना में डीसीओ जख्मी, मां की मौत

Updated at :24 Jan 2017 4:55 AM
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में डीसीओ जख्मी, मां की मौत

नानपुर थाने के चकौती गांव के रहनेवाले हैं पंकज झा सुपौल : किसनपुर थाना क्षेत्र के महिपट्टी गांव के समीप एनएच 327 इ पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में जिला सहकारिता पदाधिकारी पंकज कुमार झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि दुर्घटना में उनकी मां चंद्रकला देवी (85) की मौत हो गयी. जबकि स्कॉर्पियो […]

विज्ञापन

नानपुर थाने के चकौती गांव के रहनेवाले हैं पंकज झा

सुपौल : किसनपुर थाना क्षेत्र के महिपट्टी गांव के समीप एनएच 327 इ पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में जिला सहकारिता पदाधिकारी पंकज कुमार झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि दुर्घटना में उनकी मां चंद्रकला देवी (85) की मौत हो गयी. जबकि स्कॉर्पियो चालक मौके से वाहन छोड़ कर फरार हो गया. वही मामले को लेकर डीसीओ श्री झा द्वारा किसनपुर थाना में लिखित बयान दर्ज कराया गया है. डीसीओ सीतामढ़ी जिला अंतर्गत नानपुर थाना क्षेत्र के चकौती गांव निवासी बताये जाते हैं. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद डीसीओ उसे लेकर अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हो गये. जानकारी अनुसार डीसीओ श्री झा किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मलाढ़ गांव से पैक्स में धान अधिप्राप्ति का जायजा लेकर वापस लौट रहे थे.
इसी क्रम में तेज रफ्तार के कारण महिपट्टी गांव के समीप तीव्र मोड़ पर स्कॉर्पियो (बीआर01पीसी/3102) अनियंत्रित हो कर पलट गयी. जिसमें डीसीओ सहित उनकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गनीमत यह रही कि पुलिस की एक गश्ती वाहन सरायगढ़ की ओर से लौट रही थी. गश्ती दल की पुलिस के सहयोग से दोनों को उपचार के लिए किसनपुर पीएचसी लाया गया. जहां प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान 05 मिनट की अवधि में ही डीसीओ की मां का निधन हो गया. इधर, किसनपुर में पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. बताया जाता है कि उक्त स्कॉर्पियो का उपयोग विभाग किराये पर कर रही थी. जबकि घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल परिसर में विभागीय कर्मियों व अधिकारियों का जमावड़ा लगने लगा. किसनपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि डीसीओ से घटना को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त किया गया है. जिसके आलोक में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन