दो तस्कर व चालक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :24 Jan 2017 4:23 AM
विज्ञापन

सफलता. 196 कार्टून चाइनीज सेब एसएसबी ने किया बरामद जांच के दौरान एसएसबी 40वीं बटालियन के राजपुर बीओपी द्वारा 196 कार्टून चाइनीज सेब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें दो तस्कर व एक चालक शामिल है. कुनौली : सिकरहट्टा-मझारी मार्ग पर सोमवार की सुबह एसएसबी 40वीं बटालियन के राजपुर बीओपी द्वारा 196 […]
विज्ञापन
सफलता. 196 कार्टून चाइनीज सेब एसएसबी ने किया बरामद
जांच के दौरान एसएसबी 40वीं बटालियन के राजपुर बीओपी द्वारा 196 कार्टून चाइनीज सेब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें दो तस्कर व एक चालक शामिल है.
कुनौली : सिकरहट्टा-मझारी मार्ग पर सोमवार की सुबह एसएसबी 40वीं बटालियन के राजपुर बीओपी द्वारा 196 कार्टून चाइनीज सेब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें दो तस्कर व एक चालक शामिल है.
जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह तस्कर एक पिकअप वैन (बीआर11एस/7681) से नेपाल प्रभाग से सेब लेकर आ रहे थे. इसी क्रम में एसएसबी द्वारा यह कार्रवाई की गयी. एसएसबी के एरिया इंचार्ज सुभाष समोटा ने बताया कि एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाली कार्टून में चाइनीज सेब की एक खेप टपाने का प्रयास तस्करों द्वारा किया जा रहा है. इसी के आलोक में सिकरहट्टा-मझारी तटबंध सड़क पर एसएसबी द्वारा जांच अभियान तेज कर दिया गया है. बताया कि जांच के दौरान उक्त वाहन से कोई कागजात भी प्राप्त नहीं हुआ. जिसके बाद सेब सहित वाहन को जब्त कर लिया गया और उसे कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया. जब्त सेब की कीमत 01 लाख 20 हजार 600 रुपये तथा गाड़ी की कीमत लगभग 02 लाख रुपये आंकी गयी है. बताया कि मामले में वाहन चालक सहित इस पर सवार दो तस्करों को भी कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है. मौके पर एएसआई सुरेंद्र प्रकाश, एम चेतन, बंसीधर, अनिल कुमार, दीपू साह, महेश वर्मा, पंकज कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










