एक की मौत, तीन नाजुक दो ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर

Updated at :23 Jan 2017 5:25 AM
विज्ञापन
एक की मौत, तीन नाजुक दो ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर

आधा दर्जन जख्मी पिपरा (सुपौल) : थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327 ई पिपरा-सुपौल पथ पर रविवार को दो ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. इसमें चार महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई और सदर अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत […]

विज्ञापन

आधा दर्जन जख्मी

पिपरा (सुपौल) : थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327 ई पिपरा-सुपौल पथ पर रविवार को दो ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. इसमें चार महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई और सदर अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. घटना में अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी महिलाओं को सदर अस्पताल रेफर कर
दिया गया.
ऑटो सवार सभी लोग रविवार दोपहर तकरीबन तीन बजे सुपौल से पिपरा जा रहे थे. इसी क्रम में दिनापट्टी नदी से पूरब विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य ऑटो से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. सभी घायल एक ही ऑटो पर सवार थे, जबकि दूसरी ऑटो पर लोहा-लक्कड़ व अन्य सामान लदे हुए थे. घटना के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़ फरार हो गया. गंभीर रूप से पांच जख्मी को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जबरदस्त टक्कर के कारण ही सवारी ऑटो सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गयी. घायलों में पिपरा निवासी दिवाकर कुमार (17), पिपरा निवासी ललित कुमार (20), पिपरा की ही लालो खातून (65) व हरेराम ऋषिदेव (65) शामिल हैं, जिनका उपचार पीएचसी में ही किया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल सखुआ निवासी खदीजा खातून (25), ठाढ़ी भवानीपुर निवासी मंगली खातून (30), लालपुर निवासी सुमित्रा देवी (40), लालपुर निवासी प्रवेश कुमार (08) व हरेराम की बेटी अंजली कुमारी (03) को प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान मंगली खातून की मौत हो गयी. जबकि, अन्य मरीजों का उपचार सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है. इधर, पिपरा पीएचसी में भरती अन्य घायलों की स्थिति भी कुछ देर के बाद बिगड़ गयी. इसके बाद सभी मरीजों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. समाचार प्रेषण तक तीन अन्य मरीजों की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन