ePaper

अवैध पार्किंग पर सख्ती, 58 वाहनों से वसूले गये 93 हजार रुपये

Updated at : 21 Jan 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध पार्किंग पर सख्ती, 58 वाहनों से वसूले गये 93 हजार रुपये

शहर में बढ़ती अवैध पार्किंग और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

सुपौल. शहर में बढ़ती अवैध पार्किंग और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार के नेतृत्व में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत सुपौल शहर के मुख्य मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इस दौरान महावीर चौक, लोहिया चौक, आंबेडकर चौक सहित अन्य व्यस्त इलाकों में सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों से चालान काटकर जुर्माना वसूला गया. परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 58 वाहनों से लगभग 93 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में सड़कों पर अवैध पार्किंग न करें, अन्यथा भारी जुर्माना लगाया जायेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. महावीर चौक पर चल रहे चालान अभियान का निरीक्षण करते हुए एसडीओ ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि व्यस्त सड़कों पर अवैध पार्किंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाये, ताकि लोग नियमों का पालन करें. विगत कई दिनों से चल रहे इस अभियान के बाद शहर में सुधार देखा जा रहा है, लेकिन अब भी कुछ वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीओ ने निर्देश दिया कि जिन चालकों पर बार-बार जुर्माना लगाया गया है, उन्हें चिह्नित कर उनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जाये. इस अभियान में परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग के पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन