नोटबंदी और महंगाई पर भारी है पर्व की तैयारी

सुपौल : नोटबंदी हो या महंगाई, दोनों को लेकर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है. लेकिन जिले में मकर संक्रांति को लेकर तैयारी जोरों पर है. बाजार में जगह-जगह तिलकुट की अस्थायी दुकानें सज चुकी हैं. जबकि यहां खरीदारों की भीड़ भी जुटने लगी है. शहर के लोहिया नगर चौक, महावीर चौक, स्टेशन चौक, […]
सुपौल : नोटबंदी हो या महंगाई, दोनों को लेकर इन दिनों काफी विवाद चल रहा है. लेकिन जिले में मकर संक्रांति को लेकर तैयारी जोरों पर है. बाजार में जगह-जगह तिलकुट की अस्थायी दुकानें सज चुकी हैं. जबकि यहां खरीदारों की भीड़ भी जुटने लगी है. शहर के लोहिया नगर चौक, महावीर चौक, स्टेशन चौक, थाना चौक, बस स्टेंड आदि इलाकों में लगभग तिलकुट की लगभग दो दर्जन अस्थायी दुकानें सजी हुई है. जहां आकर्षक पैकेटों में बंद तिलकुट लोगों को अपनी ओर लुभा रहे हैं.
महावीर चौक के समीप तिलकुट का कारोबार कर रहे भोला शंकर साह बताते हैं कि यहां भागलपुर, गया, पटना सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कारीगरों द्वारा तिलकुट तैयार किया जा रहा है. इस तिलकुट की खासियत यह है कि खास्ता होने के कारण बिना दांत वाले लोग भी इसका स्वाद आसानी से ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










