विद्यापति पर्व समारोह आज, तैयारी पूरी

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को आयोजित की जानेवाली विद्यापति पर्व समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह को लेकर मैदान में विशाल पंडाल एवं मंच आदि का निर्माण किया गया है. महासभा के अधिकारी व सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर-शोर […]
सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को आयोजित की जानेवाली विद्यापति पर्व समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. समारोह को लेकर मैदान में विशाल पंडाल एवं मंच आदि का निर्माण किया गया है. महासभा के अधिकारी व सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर-शोर से जुटे हुए हैं.
ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष गोविंद झा ने बताया कि समारोह का आयोजन तीन सत्रों में किया जायेगा. पहले सत्र में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व विधान पार्षद सह जदयू नेता संजय झा, पूर्व मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार निशिकांत ठाकुर, सांसद सतीश चंद्र दूबे, पूर्व सांसद महाबल मिश्र, विधायक मिथिलेश तिवारी, कांग्रेस नेता डॉ रंजीत कुमार मिश्र आदि मौजूद रहेंगे. प्रथम सत्र की अध्यक्षता बीएचपी के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित जीवेश्वर मिश्र करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










