एक परिवार के पांच घर जले, लाखों की क्षति
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :18 Nov 2016 4:42 AM
विज्ञापन

जले घर के पास खड़े लोग . करजाइन : थाना क्षेत्र के बायसी पंचायत के पंचायत समिति के घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच घर जल गये. इस घटना में घर में रखे अनाज, ट्रैक्टर, कार सहित लाखों रुपये की सामग्री अगलगी की भेंट चढ़ गया. जानकारी के अनुसार राघोपुर प्रखंड […]
विज्ञापन
जले घर के पास खड़े लोग .
करजाइन : थाना क्षेत्र के बायसी पंचायत के पंचायत समिति के घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच घर जल गये. इस घटना में घर में रखे अनाज, ट्रैक्टर, कार सहित लाखों रुपये की सामग्री अगलगी की भेंट चढ़ गया. जानकारी के अनुसार राघोपुर प्रखंड के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बायसी पंचायत के पंसस शंकर गुरमैता के घर में गुरुवार को आग लग गयी. पीड़ित ने बताया कि उनके घर में रखे ढाई सौ क्विंटल अनाज, एक ट्रैक्टर, एक कार व पांच घर सहित लाखों रुपये का सामान जल गया. जिस समय उनके घर में आग लगी उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था. आग बिजली के शाॅर्ट सर्किट से लगी.
वहीं प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार आग अचानक इतना तेजी से बढ़ा कि जब तक ग्रामीणों के द्वारा आग पे काबू करने की प्रयास किया गया तब तक पांच घरों में फैल चुकी थी. आग लगने के तुरंत बाद ग्रामीणों द्वारा स्थानीय करजाइन थाना को दूरभाष पर सूचना दी गयी. सूचना पाकर थानाप्रभारी थानाध्यक्ष उदय सिरकी ने तुरंत अग्निशामक केंद्र को मामले की जानकारी देकर सदल बल घटना स्थल पहुंचे, जहां ग्रामीणों के सहयोग से आग पे काबू पाने का प्रयास किया गया. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग पे काबू पाया गया. इधर, जब ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया. वहीं घटना के घंटों का समय बीत जाने के बाद स्थल पर अग्निशामक दस्ता पहुंची.
कहते हैं अंचलाधिकारी
अंचलाधिकारी श्यामकिशोर यादव ने कहा कि इस भीषण अग्निकांड में व्यापक क्षति हुई है. क्षति का आकलन कर पीड़ित परिवार को समुचित तरीके से सरकारी सहायता प्रदान की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










