भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :16 Nov 2016 1:09 AM
विज्ञापन

भूख व गरीबी को समझने वाला बना देश का पीएम : नागेंद्र जी सुपौल : भाजपा द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शिविर का आयोजन मंगलवार को व्यापार संघ सभा भवन में किया गया. शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने किया. दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते […]
विज्ञापन
भूख व गरीबी को समझने वाला बना देश का पीएम : नागेंद्र जी
सुपौल : भाजपा द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान शिविर का आयोजन मंगलवार को व्यापार संघ सभा भवन में किया गया. शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने किया.
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने सर्वप्रथम देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन का किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि करीब 60-62 वर्ष पूर्व गुजरात के एक स्कूल के बाहर एक छात्र टहल रहा था, तभी उस रास्ते से साइकिल से जा रहे आरएसएस के प्रांत प्रचारक लक्ष्मणदार ईमानदार ने उस बच्चे से बाहर टहलने का कारण पूछा तो बच्चे ने बताया कि उसे बड़ी भूख लगी है. घर में अन्न नहीं था. जिसके कारण उसे भूखा रहना पड़ा. यही वजह है
कि भूख मिटाने की फिक्र में वह विद्यालय के बाहर खड़ा है. प्रांत प्रचारक की पहल पर उस लड़के की प्रतिभा को देखते हुए आरएसएस द्वारा उसके सारे खर्च की जिम्मेदारी ले ली गयी. आज वहीं मेधावी बालक नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री बन कर लोगों की सेवा कर रहा है. संगठन मंत्री ने कहा कि बिहार में आज जो भी पार्टियां हैं, उनमें से अधिकांश जातिवादी व व्यक्तिवादी पार्टी बन कर रह गयी है. उन्होंने भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान की भी चर्चा की.
आज उन्हीं के वजह से पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है. वरना अंग्रेजों की अगर चलती तो आज बंगाल भी पाकिस्तान में शामिल हो गया होता. भारत की आजादी के बाद स्व मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर की आजादी के लिए आंदोलन प्रारंभ किया. उन्होंने देश में दो विधान व दो कानून का विरोध किया था. कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाने में उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिया.
नागेंद्र जी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठापित होने की ओर अग्रसर है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करे. कार्यक्रम में प्रारंभ में स्वागत भाषण पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग से यह दिशा और दशा तैयार होगी कि आने वाले दिनों में बिहार से जातिवादी एवं राजशाही शासन को समाप्त करने के लिए शंखनाद किया जा सके. निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया. कहा कि कार्यकर्ताओं के उंचे मनोबल के बूते ही समाज व राज्य की तकदीर बदली जा सकती है. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय ने किया. इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी व संतोष प्रधान, विभाग प्रचारक उदय जी, रंधीर ठाकुर, सुरेंद्र नारायण पाठक, मनोज पाठक, रंजू झा, रामोतार गुप्ता, बलराम कामत, सरोज कुमार झा, रजनीश सिंह, अशोक सम्राट, अरूण मंडल, उषा देवी, गौरी शंकर मंडल, गिरीश चंद्र ठाकुर, जयंत मिश्रा, महेश देव, अभिषेक विश्वास, राजधर यादव, सुरेश कुमार सुमन, मिथुन कुमार, उदय कामत, चंदेश्वरी शर्मा, राज कुमार झा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










