अज्ञात युवक का शव बरामद

सिमराही : राघोपुर थाना स्थित एनएच 57 पर रामविसनपुर गांव के समीप से शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने बाइक के साथ कीचड़ में लिपटे एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये, लेकिन युवक की पहचान नहीं की […]
सिमराही : राघोपुर थाना स्थित एनएच 57 पर रामविसनपुर गांव के समीप से शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने बाइक के साथ कीचड़ में लिपटे एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये, लेकिन युवक की पहचान नहीं की जा सकी. संभावना जतायी जा रही है कि कहीं अन्यत्र हत्या कर इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की गरज से हत्यारों द्वारा शव को बाइक सहित एनएच पर लाकर छोड़ दिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह एनएच 57 पर लावारिस अवस्था में बाइक व युवक का शव पड़ा रहने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पहुंचे राघोपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने मौके पर जुटे लोगों से शव का शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को इसमें सफलता हासिल नहीं हुई. मौके से बरामद बाइक बीआर11आर/2990 सही सलामत अवस्था में है, जबकि युवक का शव कीचड़ से सना हुआ पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










