परीक्षा के अंतिम दिन सात परीक्षार्थी निष्कासित

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित पांच केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट व माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार को इंटरमीडिएट के साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के सभी विषयों की परीक्षा ली गयी, जबकि माध्यमिक कक्षा के लिए प्रथम पाली में संस्कृत व द्वितीय पाली में गणित विषय […]
सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित पांच केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट व माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शनिवार को इंटरमीडिएट के साइंस, कला व वाणिज्य संकाय के सभी विषयों की परीक्षा ली गयी, जबकि माध्यमिक कक्षा के लिए प्रथम पाली में संस्कृत व द्वितीय पाली में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. इस दौरान अलग-अलग केंद्रों से कदाचार के आरोप में पांच परीक्षार्थी परीक्षा से निष्कासित किये गये,
जबकि माध्यमिक कंपार्टमेंटल के गणित विषय की परीक्षा में दो मुन्ना भाई भी धराया. सभी निष्कासित छात्र परीक्षार्थी को पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया. वहीं छात्रा परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र से ही जुर्माने की राशि वसूल कर छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










