एमडीएम में गड़बड़ी बच्चों ने किया हंगामा

Updated at :12 Nov 2016 8:00 AM
विज्ञापन
एमडीएम में गड़बड़ी बच्चों ने किया हंगामा

बीइओ ने लोगों को कराया शांत पढ़ाई बाधित सरायगढ़ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय भपटियाही में विद्यालय प्रधान द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर शुक्रवार को नामांकित बच्चों व अभिभावकों ने हो हंगामा मचाया. आक्रोशित बच्चे व अभिभावकों ने आरोप लगा रहे थे कि विद्यालय प्रधान कैशर जकी द्वारा विभागीय निर्देशानुसार न तो पठन-पाठन का […]

विज्ञापन

बीइओ ने लोगों को कराया शांत पढ़ाई बाधित

सरायगढ़ : उत्क्रमित मध्य विद्यालय भपटियाही में विद्यालय प्रधान द्वारा बरती जा रही अनियमितता को लेकर शुक्रवार को नामांकित बच्चों व अभिभावकों ने हो हंगामा मचाया. आक्रोशित बच्चे व अभिभावकों ने आरोप लगा रहे थे कि विद्यालय प्रधान कैशर जकी द्वारा विभागीय निर्देशानुसार न तो पठन-पाठन का कार्य कराया जा रहा है. साथ ही मध्याह्न भोजन योजना के तहत मानक अनुरुप बच्चों को भोजन नहीं परोसा जा रहा है.

अभिभावकों ने यह भी बताया कि प्रधान कैशर जकी सहित विद्यालय में व्यापक पैमाने पर बरती जा रही अनियमितता को लेकर कई बार बीइओ से लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्मारित किया गया. लेकिन प्रधान कैशर जकी का विभाग पर मजबूत पकड़ रहने के कारण मामला ठंडे बस्ते पड़ा हुआ है. जिस कारण विद्यालय के नामांकित बच्चों के साथ समुचित न्याय नहीं किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन