सांसद रंजीत रंजन आज करेंगी छठ घाटों का भ्रमण

Updated at :06 Nov 2016 4:04 AM
विज्ञापन
सांसद रंजीत रंजन आज करेंगी छठ घाटों का भ्रमण

सुपौल : क्षेत्रीय सांसद रंजीत रंजन का तीन दिवसीय क्षेत्रीय दौरा रविवार से प्रारंभ होने जा रहा है. दिल्ली से आगमन के बाद सांसद रविवार के अपराह्न छठ महापर्व के अवसर पर सुपौल के विभिन्न घाटों का भ्रमण करेंगी. इसके बाद वे प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगी. सात नवंबर की […]

विज्ञापन

सुपौल : क्षेत्रीय सांसद रंजीत रंजन का तीन दिवसीय क्षेत्रीय दौरा रविवार से प्रारंभ होने जा रहा है. दिल्ली से आगमन के बाद सांसद रविवार के अपराह्न छठ महापर्व के अवसर पर सुपौल के विभिन्न घाटों का भ्रमण करेंगी. इसके बाद वे प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगी. सात नवंबर की सुबह सांसद कुमारखंड प्रखंड के लक्ष्मीपुर,

छर्रापट्टी, लक्ष्मीपुर भगवती, शर्मा टोला एवं अन्य छठ घाटों का भ्रमण करेंगी. जबकि दिन के 12 बजे सिंहेश्वर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में वे कार्यकर्ताओं से मिलेंगी. दिन के दो बजे वे राघोपुर प्रखंड के बायसी पंचायत में मेले का उद‍्घाटन करेंगी. वहीं अपराह्न चार बजे राघोपुर प्रखंड के करजाइन बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करेंगी. आठ नवंबर की सुबह सांसद खुर्दा स्थित आवास पर लोगों से मिलने के बाद वायु मार्ग से दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन