त्रिवेणीगंज डीएसपी करेंगे मौत के मामले की जांच
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Nov 2016 5:40 AM
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मौत का मामला सुपौल : जिले के छातापुर थानाध्यक्ष की कर्तव्यहीनता और लापरवाही के कारण महादलित समुदाय के मशरफ राम की हुई मौत मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी डॉ कुमार एकले ने त्रिवेणीगंज अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर विद्यार्थी को सौंपा है. एसपी डॉ एकले ने बताया कि […]
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मौत का मामला
सुपौल : जिले के छातापुर थानाध्यक्ष की कर्तव्यहीनता और लापरवाही के कारण महादलित समुदाय के मशरफ राम की हुई मौत मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी डॉ कुमार एकले ने त्रिवेणीगंज अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर विद्यार्थी को सौंपा है. एसपी डॉ एकले ने बताया कि मशरफ राम की मौत के मामले में डीएसपी को विभिन्न पहलुओं की छानबीन का निर्देश दिया गया है. बताया कि जांच अधिकारी पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल तक मामले की छानबीन करेंगे. एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
परिजनों ने कहा, सीएम से मिल करेंगे न्याय की मांग : चिकित्सा विभाग व छातापुर थाना पुलिस की संवेदनहीनता का भेंट चढ़ा महादलित मशरफ राम का अंतिम संस्कार गुरुवार की रात बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के विशनपुर शिवराम पंचायत स्थित उनके पैतृक गांव में किया गया. शव को मुखाग्नि मृतक के बड़े पुत्र पवन कुमार राम ने दी. परिजनों ने कहा कि अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक का दरवाजा खटखटायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










