समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन

सुपौल : विद्यालय संचालन की अवधि में हुए फेरबदल की मांग को रद्द किये जाने सहित अन्य मामले को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने डीइओ व डीपीओ स्थापना को एक मांग पत्र समर्पित किया है. संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह व संयुक्त सचिव मुनेश्वर सिंह सहित अन्य शिष्टमंडल के […]
सुपौल : विद्यालय संचालन की अवधि में हुए फेरबदल की मांग को रद्द किये जाने सहित अन्य मामले को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने डीइओ व डीपीओ स्थापना को एक मांग पत्र समर्पित किया है. संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह व संयुक्त सचिव मुनेश्वर सिंह सहित अन्य शिष्टमंडल के सदस्यों ने मांग पत्र में सभी शिक्षकों का लंबित वेतन का भुगतान,
अंतर बकाया वेतन भुगतान, नियोजित शिक्षकों का सामंजन शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के नियम 25 (1) में निहित प्रावधान के आलोक में करायी जाय, टेट उर्दू स्पेशल के कार्यरत सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान, बेसिक ग्रेड के शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति का लाभ शामिल किया है. साथ ही छातापुर बीइओ द्वारा शनिवार को विद्यालय संचालन की अवधि पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक किया गया है. शिष्टमंडल में रोशन कुमार, अनिल कुमार, नीरज कुमार, निसार अहमद आिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










