बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद पटना में हुआ आयोजन

सुपौल : सरकार द्वारा छात्रों के समुचित विकास को लेकर कई अन्य योजनाओं को भी संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में मानव संसाधन विकास मंत्रालय नयी दिल्ली के निर्देशानुसार बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद पटना में आयोजित दो दिवसीय कला उत्सव प्रतियोगिता की चारों विधाओं में सुपौल जिले के बवुजन विशेश्वर बालिका उच्च विद्यालय […]
सुपौल : सरकार द्वारा छात्रों के समुचित विकास को लेकर कई अन्य योजनाओं को भी संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में मानव संसाधन विकास मंत्रालय नयी दिल्ली के निर्देशानुसार बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद पटना में आयोजित दो दिवसीय कला उत्सव प्रतियोगिता की चारों विधाओं में सुपौल जिले के बवुजन विशेश्वर बालिका उच्च विद्यालय व उच्च विद्यालय राजपुर पिपरा के बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.
मालूम हो कि हाल के दिनों में सूबे के सभी जिले में कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया. इसके उपरांत जिला स्तर व प्रमंडल स्तर पर अव्वल आये छात्रों ने राज्य स्तर का प्रतिनिधित्व किया. जहां बवुजन विशेश्वर बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने सबसे अधिक मेडल प्राप्त करने का कीर्तिमान स्थापित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










