परिचालन होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Updated at :23 Oct 2016 1:40 AM
विज्ञापन
परिचालन होने तक जारी रहेगा आंदोलन

सिमराही : सरकार के काबीना मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के आह्वान पर सुपौल में ठप बड़ी रेल लाइन कार्य योजना के विरोध में 21 अक्तूबर से पद यात्रा पर निकली . जदयू नेता व कार्यकर्ताओं का सैलाब यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को राघोपुर प्रखंड के डाक बंगला परिसर पहुंची. जहां स्थानीय लोगों एवं जदयू […]

विज्ञापन

सिमराही : सरकार के काबीना मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के आह्वान पर सुपौल में ठप बड़ी रेल लाइन कार्य योजना के विरोध में 21 अक्तूबर से पद यात्रा पर निकली . जदयू नेता व कार्यकर्ताओं का सैलाब यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को राघोपुर प्रखंड के डाक बंगला परिसर पहुंची. जहां स्थानीय लोगों एवं जदयू के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया.

पदयात्रा की अगुआई कर रहे विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विधान पार्षद मो हारून रसीद पूर्व विधायक लखन ठाकुर, दिलेश्वर कामैत आदि का सिमराही बाजार पहुंचते ही माला पहना कर स्वागत किया. गौरतलब हो कि कोसी और सीमांचल को जोड़ने बाली बड़ी रेल लाइन को अविलंब चालू कराने को लेकर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में सुपौल जिला के तमाम जदयू नेता, विधायक व कार्यकर्ताओं ने 21 अक्तूबर 2016 को भीमपुर से सुपौल तक के पदयात्रा पर निकल कर बड़ी रेल लाइन को चालू कराने के लिए केंद्र सरकार के विरुद्ध जंग की शुरुआत की है.

प्रखंड भर से आये लोगों को संबोधित करते विधायक ने कहा कि विजेन्द्र प्रसाद यादव के अगुआई में कोसी इलाके के गली गली में सड़क, विजली नाला आदि के बाद अव कोसी में आजादी के 70 वर्षों से ललायित लोगों के लिए केंद्र सरकार के विरुद्ध आवाज उठ चुकी है. जबतक केंद्र सरकार एवं रेलमंत्री इस इलाके में लंबित बड़ी रेल लाइन सेवा चालू नहीं करता जदयू का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में सुपौल से त्रिवेणीगंज होते हुए गलगलिया तक बड़ी रेल लाइन की घोषणा से सुपौल के लोगों में आस जगी कि अब सुपौल रेल के क्षेत्र में भी अव्वल होगा, लेकिन केंद्र के भाजपाई सरकार के उपेक्षा ने इन फाइलों को ठंडे बस्ते में ड़ाल दिया. जिसका नतीजा हुआ की सुपौल में एक इंच भी बड़ी रेल लाइन नहीं है. इस लड़ाई के बदौलत सुपौल में जल्द ही बड़ी रेल लाइन सेवा बहाल होगी.
मौके पर विधान पार्षद हारून रसीद ने कहा कि जनहित में उठाये गए मामले में हमेशा लोगों की भीड़ उमड़ती रही है. लेकिन कोसी में मंत्री जी के अगुवाई में रेल मुद्दे को लेकर इस तरह का जान सैलाव उसने पहली बार देखा है. मौके पर पूर्व विधायक लखन ठाकुर, दिलेश्वर कामैत, वैद्यनाथ यादव, कमल प्रसाद यादव आदि लोगों से पद यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन