490 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड में हुआ सुधार

किसनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर में नॉडल एजेंसी उर्मिला इंफोटेक कंपनी द्वारा आधार कार्ड में सुधार हेतु शिविर का आयोजन किया गया. एजेंसी के समन्वयक पंकज कुमार राउत ने बताया कि शिविर के क्रम में कुल 490 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड में व्याप्त गड़बड़ी का सुधार किया गया. इस एवज में सरकार के […]
किसनपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय परिसर में नॉडल एजेंसी उर्मिला इंफोटेक कंपनी द्वारा आधार कार्ड में सुधार हेतु शिविर का आयोजन किया गया. एजेंसी के समन्वयक पंकज कुमार राउत ने बताया कि शिविर के क्रम में कुल 490 छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड में व्याप्त गड़बड़ी का सुधार किया गया. इस एवज में सरकार के आदेशानुसार छात्र-छात्राओं से प्रति कार्ड 20 रूपये का शुल्क लिया गया. मालूम हो कि इससे पूर्व उक्त विद्यालय परिसर में बच्चों का आधार कार्ड बनाया गया था. लेकिन कई आधार कार्डों में उम्र व नाम आदि में गड़बड़ी दर्ज हो गयी थी. जिसके कारण इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में फॉर्म भरने वाले बच्चों को कठिनाई उत्पन्न हो रही थी. जिसे लेकर आधार कार्ड में सुधार हेतु पुन: शिविर का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर नॉडल एजेंसी के कर्मी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










