54 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated at :21 Oct 2016 12:00 AM
विज्ञापन
54 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

निर्मली : रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत महुआ गांव स्थित बगीचे से 54 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मो नजीम उद्दीन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ निवासी भोला यादव के पुत्र लालजी यादव रात्रि […]

विज्ञापन

निर्मली : रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत महुआ गांव स्थित बगीचे से 54 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मो नजीम उद्दीन ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि महुआ निवासी भोला यादव के पुत्र लालजी यादव रात्रि के समय 54 बोतल मामाजी नामक नेपाली शराब का दो कार्टून लेकर बगीचे में है.

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल वहां पहुची. पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति भागने लगा परंतु पुलिस बल ने लालजी यादव को पकड़ कर थाने ले आयी. पूछताछ के उपरांत थानां कांड संख्या-101/016 दर्ज करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में वीरपुर जेल भेज दिया गया. साथ ही इस घटना की सूचना मद्य निषेध उत्पाद विभाग को भी दे दी गयी.

वहीं इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा पूर्णतः शराबबंदी की घोषणा कर दी गयी है. इसके बावजूद भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध तरीके से शराब की बिक्री की जा रही है. जिस पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस-प्रशासन पूरी रह मुस्तैद है. शराब बररामदगी को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक तत्वों व अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों पर नकेल कसने हेतु पुलिस पूरी तरह से तत्पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन