मारपीट में तीन महिला समेत सात जख्मी

Updated at :21 Oct 2016 12:00 AM
विज्ञापन
मारपीट में तीन महिला समेत सात जख्मी

निर्मली. मरौना थाना क्षेत्र अन्तर्गत ललमनियां गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन महिला व चार पुरूष जख्मी हो गए. जख्मियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल पीएचसी निर्मली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरान्त जख्मी सत्य नारायण साह व उनकी पत्नी को बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच दरभंगा […]

विज्ञापन

निर्मली. मरौना थाना क्षेत्र अन्तर्गत ललमनियां गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में तीन महिला व चार पुरूष जख्मी हो गए. जख्मियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल पीएचसी निर्मली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार उपरान्त जख्मी सत्य नारायण साह व उनकी पत्नी को बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. पीएचसी प्रभारी डा राम प्रसाद मेहता ने बताया कि जख्मी सत्य नारायण साह व उनकी पत्नी के सिर में गंभीर रूप से चोट लगी है. वहीं चिकित्सक द्वारा दिये गए ओडी स्लिप के आधार पर निर्मली थानाध्यक्ष मो. नजीम उद्दीन ने पुलिस को पीएचसी भेज कर जख्मियों का फर्द बयान लिया है. जिसे मरौना थाना को भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन