भाजपा की बैठक में विधानसभा प्रशक्षिण शिविर की सफलता पर विमर्श

Updated at :21 Oct 2016 12:00 AM
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में विधानसभा प्रशक्षिण शिविर की सफलता पर विमर्श

सुपौल : भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को स्थानीय पब्लिक लाईब्रेरी एंड क्लब के सभागार में हुई. भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय की अध्यक्ष में हुई बैठक में पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता, सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी एवं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी […]

विज्ञापन

सुपौल : भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को स्थानीय पब्लिक लाईब्रेरी एंड क्लब के सभागार में हुई. भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय की अध्यक्ष में हुई बैठक में पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता, सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी एवं जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का आह्वान किया.

कहा इसके द्वारा संगठन के विस्तार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाय. वहीं पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के लिये हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं. कार्यकर्ता से ही संगठन को ताकत भी मिलती है. उन्होंने बताया कि पिपरा विधानसभा क्षेत्र में 23 एवं 24 अक्टूबर को शिविर का आयोजन किया जायेगा.

जबकि सुपौल विधानसभा में 26 एवं 27, त्रिवेणीगंज में 24 एवं 25, छातापुर में 27 एवं 28 तथा निर्मली विधानसभा क्षेत्र में 27 एवं 28 अक्टूबर को विधानसभा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा. जिलाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण शिविर में मंडल स्तर के कार्यकर्ता मंडल कार्य समिति की बैठक का सभी विषयों पर विचार विमर्श करेंगे. प्रशिक्षण के दौरान भाजपा की इतिहास, सिद्धांत, देश के समक्ष चुनौतियां तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियां जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा. इस अवसर पर पूर्व विधायक दीनबंधु यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, रंधीर ठाकुर, मनोज कुमार पाठक, सचिन माधोगड़िया, सुमन कुमार चंद, बलराम कामत, सुरेंद्र नारायण पाठक, शालि ग्राम पांडेय, लक्ष्मी सरदार, बैद्यनाथ भगत, प्रदीप सिंह मुन्ना, वंदना विनीता, किरण देवी, दिनेश शर्मा, वीणा देवी, सरिता मिश्रा, मनोज सिंह, लेखानंद मिश्रा, हरि नारायण भिंडवार, यमुनानंद मिश्र, प्रभु मेहता, सुशील कुमार मोदी, विजय कुमार सिंह, अनिल भगत, अशोक शर्मा, महेश देव, जयंत मिश्रा, डॉ राजा सिंह, अनिल शर्मा, रघुनंदन साह, दीपक कुमार यादव, चंदेश्वरी शर्मा, ओम प्रकाश, महामाया चौधरी, राजाराम गुप्ता, तेजनारायण मंडल, बालेश्वर सिंह, शिवचंद्र ठाकुर, कन्हैया महतो आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन