लाभुकों को नहीं मिल रहा समुचित तरीके से टीएचआर का लाभ

Updated at :17 Oct 2016 12:00 AM
विज्ञापन
लाभुकों को नहीं मिल रहा समुचित तरीके से टीएचआर का लाभ

लाभुकों को नहीं मिल रहा समुचित तरीके से टीएचआर का लाभ फोटो – 16निर्मली. प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को टीएचआर वितरण किया गया. टीएचआर वितरण में सरकार द्वारा दिशानिर्देशों की अनदेखी करते हुए सेविकाओं द्वारा मनमाने तरीके से टीएचआर वितरण किया गया. प्रखंड क्षेत्र के कुल 75 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 58 […]

विज्ञापन

लाभुकों को नहीं मिल रहा समुचित तरीके से टीएचआर का लाभ फोटो – 16निर्मली. प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को टीएचआर वितरण किया गया. टीएचआर वितरण में सरकार द्वारा दिशानिर्देशों की अनदेखी करते हुए सेविकाओं द्वारा मनमाने तरीके से टीएचआर वितरण किया गया. प्रखंड क्षेत्र के कुल 75 आंगनबाड़ी केन्द्रों में से 58 केंद्रों पर टीएचआर वितरण की जानकारी मिली है. बावजूद इसके सीडीपीओ के अलावे किसी ने भी इन केंद्रों का निरीक्षण करना उचित नहीं समझा. इसका नतीजा यह हुआ कि कुछ केंद्र पर लाभुकों को कम मात्रा में चावल दिया जा रहा था तो कहीं घटिया किस्म के सोयाबीन वितरण किया गया. वहीं चना दाल की जगह घटिया किस्म के मसूर दाल व खेसारी दाल वितरण किया गया. नगर पंचायत क्षेत्र स्थित केन्द्र संख्या- 61, 62, 63, 64, 65, 73, 74, 75 सहित मझारी पंचायत में संचालित केन्द्र संख्या- 50, 51, 52, 55, 56 एवं अन्य केन्द्रों पर पहुंचे लाभुकों का कहना है कि उनलोगों को कम मात्रा में चावल , दाल व सोयाबीन वितरण किया जाता है. बताया कि जब भी उनके द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार टीएचआर दिये जाने की मांग की जाती है तो महंगाई का रोना रोकर उनलोगों को चुप करा दिया जाता है. बताया कि प्रशासनिक उदासीनता की वजह से टीएचआर वितरण के नाम पर महज खानापूरी ही की जाती है. लेकिन विभागीय अधिकारियों का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है. जिला पदाधिकारी द्वारा टीएचआर वितरण के दौरान पदाधिकारियों को निरीक्षण के लिये नामित किया जाता है. लेकिन वितरण के मौके पर पदाधिकारी निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझते. इन पदाधिकारियों द्वारा कार्यालय में बैठकर ही निरीक्षण की प्रक्रिया संचालित की जाती है. वहीं इस संबंध में पूछने पर सीडीपीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत स्थित केन्द्र संख्या- 66, 68, 70 व 71 का निरीक्षण किया, जिसमें सही तरीके से वितरण किया जा रहा था परन्तु चना दाल की जगह मसूर दाल दिया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन