लोगों के हत्थे चढ़ने से बचा युवक

Updated at :17 Oct 2016 8:50 AM
विज्ञापन
लोगों के हत्थे चढ़ने से बचा युवक

पिपरा : मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भटक कर पिपरा थाना के सखुआ गांव पहुंचे एक अंजान युवक को ग्रामीणों की पहल से असामाजिक तत्वों के हाथों जाने से बचा लिया गया. जानकारी के अनुसार रविवार को दीनापट्टी पंचायत के सखुआ गांव स्थित मंदिर में एक अनजान युवक बैग कंधे पर लादे मिला. युवक की दाढ़ी […]

विज्ञापन
पिपरा : मथुरा (उत्तर प्रदेश) से भटक कर पिपरा थाना के सखुआ गांव पहुंचे एक अंजान युवक को ग्रामीणों की पहल से असामाजिक तत्वों के हाथों जाने से बचा लिया गया. जानकारी के अनुसार रविवार को दीनापट्टी पंचायत के सखुआ गांव स्थित मंदिर में एक अनजान युवक बैग कंधे पर लादे मिला. युवक की दाढ़ी बढ़ी हुई थी तथा बाल बिखरे हुए थे. ग्रामीणों को शक हुआ कि यह कहीं कोई आतंकवादी तो नहीं.
संदेह होने पर कुछ लोग उसे घेरने का प्रयास करने लगे. युवक के साथ कोई दुर्व्यवहार किया जाता तभी गांव के एक बुजुर्ग वीरेंद्र मंडल ने इसकी सूचना पूर्व मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष कारी प्रसाद यादव को दी. सूचना मिलते ही कारी प्रसाद यादव तत्काल मंदिर पर पहुंचे गये. उन्होंने इसकी सूचना थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव को दी. जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ सखुआ पहुंचा. थानाध्यक्ष ने मामले की सूचना वरीय पदाधिकारियों को भी दे दी.
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में युवक ने अपना नाम करण छोकर, पिता स्व विजेंद्र, घर-महरामगढ़ी थाना बलदेव जिला मथुरा(यूपी) बताया. थानाध्यक्ष ने उसके गृह थाना से संपर्क साध कर युवक के परिवार वालों से बातचीत की. परिवार वालों ने बताया कि उक्त युवक आठ माह पहले घर से भागा हुआ है. उन्होंने युवक के मिलने की सूचना के बाद पिपरा पहुंचने की बात कही है. युवक पुलिस की हिफाजत में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन