ढाक व ढोल पर दिखाया करतब
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Oct 2016 1:42 AM
विज्ञापन

छातापुर : मुहर्रम को लेकर बुधवार को मुख्यालय बाजार में इस्लाम धर्मावलंबियों ने जुलूस निकाला. बाजार सहित आसपास के बस्तियों से पहुंचे लोग मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते थाना पहुंचे. जहां पूर्व के परंपरा के अनुसार ढाक व ढोल की चोट पर करतब दिखाया. मुहर्रम को लेकर सभी मुसलिम बस्तियों में ताजिया का […]
विज्ञापन
छातापुर : मुहर्रम को लेकर बुधवार को मुख्यालय बाजार में इस्लाम धर्मावलंबियों ने जुलूस निकाला. बाजार सहित आसपास के बस्तियों से पहुंचे लोग मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते थाना पहुंचे. जहां पूर्व के परंपरा के अनुसार ढाक व ढोल की चोट पर करतब दिखाया. मुहर्रम को लेकर सभी मुसलिम बस्तियों में ताजिया का निर्माण किया गया.
गत वर्षों की भांति इस बार सबसे अधिक 16 स्थानों से ताजिया जुलूस दशमी के दिन गुरुवार को निकाला जायेगा. बुधवार को जुलूस का नेतृत्व युवा क्लब छातापुर के अध्यक्ष मकशुद मसन व झखाड़गढ पंचायत के पूव सरपंच मो फारूख कर रहे थे. मो हारूण, मो बेचन मो हीरा, मो अयूब,मो गयास सहित अन्य लोगों द्वारा जुलूस को नियंत्रित कर शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराया गया. जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर बीडीओ परवेज आलम, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










