निकला ताजिया जुलूस मुहर्रम. सुरक्षा का था पुख्ता प्रबंध

सुपौल : मुहर्रम बुधवार को जिले में मनाया गया. मौके पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न इलाकों में ताजिया जुलूस निकाल गया. जिला मुख्यालय के ईदगाह एवं चकला निर्मली मुहल्ला से निकाले गये ताजिया जुलूस में शामिल लोगों ने ताजिये के साथ नगर भ्रमण करने के उपरांत गांधी मैदान पहुंच कर मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया. […]
सुपौल : मुहर्रम बुधवार को जिले में मनाया गया. मौके पर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न इलाकों में ताजिया जुलूस निकाल गया. जिला मुख्यालय के ईदगाह एवं चकला निर्मली मुहल्ला से निकाले गये ताजिया जुलूस में शामिल लोगों ने ताजिये के साथ नगर भ्रमण करने के उपरांत गांधी मैदान पहुंच कर मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लिया. ढोल नगारे की थाक पर निकले ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. मुहर्रम को लेकर स्थानीय गांधी मैदान में मेले का भी आयोजन किया गया.
जानकारों ने बताया कि हजरत इमाम हुसैन इंसानियत की रक्षा के लिए करबला के मैदान में लड़ते-लड़ते अपनी सहादत दी थी. उन्हीं की याद में हर वर्ष मुसलिम समुदाय द्वारा मुहर्रम का आयोजन किया जाता है. मुहर्रम के इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया था. मौके पर एएसपी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, समाजसेवी मकसूद आलम, राघव झा, विनय भूषण सिंह, जमाल उद्दीन, फरीद अंसारी, मो जावेद, तोहिद अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










