मां महागौरी की हुई पूजा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Oct 2016 4:10 AM
विज्ञापन

महाअष्टमी. सुहागिन महिलाओं ने भरा माता का खोईछा दुर्गा पूजा को नौवें दिन रविवार को जिले के मंदिरों में भगवती के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ की गयी. दुर्गा पूजा को लेकर चहुंओर माहौल भक्तिमय हो चुका है. सुपौल : जिले में शारदीय नवरात्र की धूम परवान चढ़ […]
विज्ञापन
महाअष्टमी. सुहागिन महिलाओं ने भरा माता का खोईछा
दुर्गा पूजा को नौवें दिन रविवार को जिले के मंदिरों में भगवती के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ की गयी. दुर्गा पूजा को लेकर चहुंओर माहौल भक्तिमय हो चुका है.
सुपौल : जिले में शारदीय नवरात्र की धूम परवान चढ़ चुकी है. दुर्गा पूजा को नौवें दिन रविवार को जिले के मंदिरों में भगवती के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ की गयी. दुर्गा पूजा को लेकर चहुंओर माहौल भक्तिमय हो चुका है. मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में ‘सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके… नमस्तस्ये-नमस्तस्ये-नमस्तस्ये नमो नम:…’ जैसे महामंत्र गुंजायमान हो रहे हैं. महाष्टमी के अवसर पर अहले सुबह से ही स्थानीय बड़ी दुर्गा स्थान निराला नगर, गांधी मैदान स्थित सार्वजनिक पूजा स्थल एवं माल गोदाम स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिये श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा.
यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा. लोगों ने पूरे भक्तिभाव से माता की पूजा अर्चना कर अपने परिवार व परिजनों के लिये सुखमय जीवन की कामना की. कहते हैं कि महागौरी की शक्ति अमोघ है. इनका पूजन व आराधना पूरे ध्यान व भक्ति के साथ करने से लोगों का निश्चित कल्याण होता है. साथ ही उपासना करने वाले भक्तों को अलौकिक सिद्धियां भी प्राप्त होती है. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को महानवमी की पूजा होगी.
वहीं 11 अक्टूबर को विजया दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा. दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न मंदिरों में कई प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. गांधी मैदान पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि विजया दशमी के अवसर पर गांधी मैदान में रावण वध का भव्य आयोजन किया जायेगा. जिसके लिये रावण व मेघनाद का विशाल पुतला तैयार किया जा रहा है.
माता को लगाया गया खीर-पुआ का भोग
बड़ी दुर्गा स्थान निराला नगर कमेटी के सचिव वीरेंद्र कामत एवं अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि नवरात्रा के अष्टमी के मौके पर मां भगवती को साबुरदाना की खीर एवं पुआ का भोग लगाया गया. बताया कि इस वर्ष संध्या भोग हेतु कई श्रद्धालुओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया है. इस क्रम में रविवार का भोग-प्रसाद भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के द्वारा उपलब्ध कराया गया है. महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी दुर्गा स्थान में छाग की बलि भी दी गयी.
पूजा स्थलों पर लगा मेला
दशहरा के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सभी दुर्गा मंदिरों के बाहर मेले का भी आयोजन किया गया है. मेले में मिष्ठान, खिलौने, मूर्तियां व अन्य प्रकार की दुकानें सज चुकी हैं. वहीं बर्गर, चाउमीन, गोलगप्पे, आईस्क्रीम जैसे फास्ट फूड की बिक्री भी जमकर हो रही है. मेला देखने पहुंचे कम उम्र के युवा व बच्चे विशेष रूप से इसका आनंद उठा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर मेले में झिल्ली, मुरही, मुंगफली, भुजा, छोले जैसे पारंपरिक खाद्य पदार्थ भी बिक रहे हैं.
माल गोदाम मंदिर में माता की प्रतिमा व मंदिर में खोईंछा भरती महिलाएं.
खोईंछा भरने के लिये लगा रहा तांता
महाअष्टमी के अवसर पर जिले की सभी दुर्गा मंदिरों में दिन भर खोईंछा भरने वाली महिलाओं का तांता लगा रहा. श्रद्धालु महिलाओं ने खराब मौसम के बावजूद सुबह से ही मंदिरों में पहुंच कर पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां जगत जननी का खोईंछा भरा. साथ ही अपने व परिवार के लिये मंगलकामना की. खोईंछा भरने को लेकर मंदिरों में दिन भर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा. बड़ी दुर्गा स्थान समेत अन्य मंदिरों में इस मौके पर पूजा समितियों द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी थी. मौके पर मौजूद स्वयं सेवक पूजा करने में लोगों की सहायता कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










