इलाज के दौरान बालक की मौत, किया हंगामा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Oct 2016 3:51 AM
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में हंगामा करते लोग. किसनपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को इलाज के दौरान बालक की मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल के कर्मी व चिकित्सक भाग गये. बाद में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों […]
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में हंगामा करते लोग.
किसनपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को इलाज के दौरान बालक की मौत हो गयी. घटना के बाद गुस्साये परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल के कर्मी व चिकित्सक भाग गये. बाद में पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों की पहल के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण व मृतक के परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. साथ ही दोषी चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
जानकारी के अनुसार अभुआड़ गांव निवासी महेंद्र यादव का 14 वर्षीय पुत्र मनीष मंगलवार की सुबह दुर्गापूजा के लिए फूल तोड़ने गया था. फूल तोड़कर घर लौटने के बाद उसके पेट में दर्द होने लगा.
इसके बाद परिजनों ने मनीष को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया. जहां आयुष चिकित्सक डॉ रामदेव शर्मा की देखरेख में बालक का इलाज प्रारंभ किया गया. साथ ही स्लाइन भी लगाया गया, लेकिन आधा स्लाइन चढ़ने के बाद बालक की मौत हो गयी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने पहल कर ग्रामीण व परिजनों को शांत कराया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे बीडीओ गोपाल कृष्णन ने भी ग्रामीणों को शांत कराते दोषी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद मामला शांत हुआ.
कहते हैं अधिकारी
पीएचसी प्रभारी डॉ मेजर एसबी प्रसाद ने कहा कि घटना की जानकारी नहीं है. मामले की गंभीरता से जांच की जायेगी तथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










