एक कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

Updated at :25 Sep 2016 2:39 AM
विज्ञापन
एक कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के मुखिया पति मुकेश कुमार मुन्ना पर शुक्रवार की रात जरैला पंचायत भवन के समीप अपराधियों के द्वारा जान मारने के नीयत से गोली चलाने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामले पर पीड़ित श्री मुन्ना ने स्थानीय थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के थलहा गढ़िया उत्तर पंचायत के मुखिया पति मुकेश कुमार मुन्ना पर शुक्रवार की रात जरैला पंचायत भवन के समीप अपराधियों के द्वारा जान मारने के नीयत से गोली चलाने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामले पर पीड़ित श्री मुन्ना ने स्थानीय थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीडित श्री मुन्ना ने बताया कि वे कड़हरवा गांव से आपसी पंचायत कर घर वापस लौट रहे थे. मामले पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गयी.

थानाध्यक्ष श्री झा ने अनि अमृत प्रसाद सिंह व विमल होडो सहित सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे. जहां दो अपराधियों को एक देसी कट्टा एवं एक उपयोग किया हुआ कारतूस सहित घटना स्थल के समीप से पांच बाइक को जब्त किया. इस मामले में मुखिया पति मुकेश कुमार मुन्ना के आवेदन पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी कांड संख्या 204/16 दर्ज की गयी. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि शुक्रवार की रात्रि करीब 09:30 बजे वे कड़हरवा टोला से एक आपसी पंचायत कर अपने ग्रामीण रामदेव यादव के साथ वापस लौट रहा था.

इस क्रम में वे जब जरैला पंचायत भवन से पश्चिम पुल के निकट पहुंचा तो चार-पांच मोटर सायकिल से करीब आठ से दस आदमी उनका पीछा करते हुए आया. इसी क्रम में कड़हरवा निवासी रविंद्र यादव ने आवाज देकर बोला कि इसके ऊपर गोली चला दो? इस आदेश के बाद जान से मारने की नीयत से धीरेंद्र यादव ने उनके ऊपर गोली चलायी. जहां वे सड़क के नीचे पुल के समीप धान के खेत में गिर गया. फायरिंग की आवाज एवं हल्ला सुन ग्रामीण दौड़ कर आए.

इस क्रम में कड़हरवा निवासी रविंद्र यादव एवं लहरनियां निवासी पवन यादव हवा में बंदूक फायर करते हुए भाग गये. लोगों ने खदेड़कर धीरेंद्र यादव एवं विनोद यादव को पकड़ लिया. इस मामले में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दो अपराधियों में एक अपराधी धीरेंद्र यादव किसनपुर थाना कांड संख्या 53/15 का फरार अभियुक्त हैं. उन्होंने बताया कि बरामद बाइक का अब तक कोई दावेदार नहीं आया है. संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि बरामद बाइक चोरी की है. जिसकी छानबीन की जा रही है.

वहीं कड़हरवा वार्ड नंबर आठ निवासी गिरफ्तार विनोद यादव के द्वारा स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी कांड संख्या 203/16 दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में दिये गये बयान में उन्होंने बताया है कि शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे वे अपने गांव कड़हरवा में ही था कि पूर्व दुश्मनी को लेकर उमेश यादव, मनोज यादव, देवन यादव, रामचंद्र मंडल, कमलेश्वरी यादव, महेंद्र मंडल, गुड‍्डू कुमार सभी कड़हरवा निवासी एक साथ होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा से लैश होकर घर के आस-पास घूम रहे थे.
यह देख उनके पिताजी लखन यादव उन लोगों से बोले कि आप लोग यहां क्या कर रहे थे. क्या हम लोगों को जान मारोगे. इसी बात पर उपरोक्त सभी लोग धमकी व गाली देते हुए उनके पिताजी को जान मारने की नीयत से लाठी, डंडा से मार कर जख्मी कर दिया. खून बहता देख जब वे बीच बचाव के लिये दौड़ा तो उपरोक्त लोग ने उन पर भी लाठी डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसी क्रम में गुड‍्डू कुमार ने उनके पॉकेट से पांच हजार रुपये निकाल लिये.
हल्ला सुन कर उनके चाचा लक्ष्मण यादव बीच बचाव के करने लगे तो उन्हें भी उन लोगों ने मारपीट कर भगा दिया. विनोद यादव ने बताया कि उनका व उनके पिताजी का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. जहां से वे अपना बयान दे रहे हैं. गंभीर हालत देख कर चिकित्सक ने मेरे पिताजी को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया है. इस घटना का कारण गिनाते हुए श्री यादव ने पुलिस को बताया कि विगत पंचायत चुनाव में हम लोगों ने विंदेश्वरी यादव को वोट नहीं किये थे. जिसका यह परिणाम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन