मृत युवतियों की अस्थियों की होगी फॉरेंसिक जांच

सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के बैरो पंचायत स्थित शाहपुर गांव में दोहरे हत्याकांड की घटना का खुलासा होने के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. नहर किनारे स्थित इस गांव में घटना के चौथे दिन भी किसी अजनवी को देख कर ग्रामीण अपने घर का दरवाजा बंद कर लेते हैं. गांव […]
सुपौल : सदर थाना क्षेत्र के बैरो पंचायत स्थित शाहपुर गांव में दोहरे हत्याकांड की घटना का खुलासा होने के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. नहर किनारे स्थित इस गांव में घटना के चौथे दिन भी किसी अजनवी को देख कर ग्रामीण अपने घर का दरवाजा बंद कर लेते हैं. गांव से बाहर भी कोई ग्रामीण किसी अजनवी से बात करने के लिये तैयार नहीं है. खासकर मृतक युवतियों के संबंध में कोई ग्रामीण कुछ भी बताने को तैयार नहीं है.
वहीं मृतका प्रियंता कुमारी ने की मां मीरा देवी द्वारा नामजद बनाये गये सभी अभियुक्त गांव से फरार बताये जाते हैं. हालांकि पुलिस नामजद आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. वहीं मृतका सीता कुमारी के पिता सुरेंद्र महतो भी मंगलवार की संध्या सदर थाना पहुंच कर अपना बयान थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव के समक्ष दर्ज करवाया. सुरेंद्र महतो ने भी अपने बयान में दोनों युवती की संदेहास्पद मौत होने की बात कही है. वहीं घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष बताया कि पुलिस इस मामले की विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. नामजद आरोपियों की तलाश जारी है. घटना को लेकर जो चर्चा चल रही थी उन पहलुओं पर भी छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










