बॉर्डर पर 268 बोतल शराब जब्त एसएसबी ने की कार्रवाई

वीरपुर : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक लाख से ऊपर मूल्य के शराब सहित अन्य सामग्रियों को जब्त करने में सफलता हासिल किया. जानकारी देते 45वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट आर भालोटिया ने बताया कि मनसी पिपराही बॉर्डर आउट पोस्ट पर तैनात एसएसबी द्वारा बरामद किये गये […]
वीरपुर : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक लाख से ऊपर मूल्य के शराब सहित अन्य सामग्रियों को जब्त करने में सफलता हासिल किया. जानकारी देते 45वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट आर भालोटिया ने बताया कि मनसी पिपराही बॉर्डर आउट पोस्ट पर तैनात एसएसबी द्वारा बरामद किये गये नेपाली शराब के साथ-साथ पूर्वी तटबंध के 20 किमी व सिमरी घाट के समीप कोसी नदी में ऑपरेशन चलाया जा रहा था. दो स्थानों पर किये गये छापेमारी में 268 बोतल नेपाली शराब के साथ एक नाव को भी जब्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










