नाबालिग लड़की का अपहरण, प्राथमिकी

Updated at :16 Sep 2016 3:11 AM
विज्ञापन
नाबालिग लड़की का अपहरण, प्राथमिकी

जदिया : जदिया पंचायत के वार्ड नंबर आठ से एक नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है.मामले को लेकर अपहृत लड़की के पिता द्वारा छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने बताया है कि 13 सितंबर की शाम को फुलकाहा गांव में टेंट लगाने गया था. […]

विज्ञापन

जदिया : जदिया पंचायत के वार्ड नंबर आठ से एक नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है.मामले को लेकर अपहृत लड़की के पिता द्वारा छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने बताया है कि 13 सितंबर की शाम को फुलकाहा गांव में टेंट लगाने गया था.

शाम को वापस लौटने पर पत्नी ने बताया कि उनकी पुत्री घर में नहीं है. पता करने पर मालूम हुआ कि जदिया निवासी मो आजाद,मो असलम,मो अकरम, मो जावेद,महमूदा खातून एव अररिया निवासी मो लालो ने मेरी नाबालिग पुत्री का चार चक्का वाहन से अपहरण कर लिया है.थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि अपहृत लड़की के पिता के आवेदन पर कांड संख्या 100/16 दर्ज कर पुलिस अपहृता की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन