हड़ताल से मुख्यालय क्षेत्र में दिखा व्यापक असर

Updated at :02 Sep 2016 12:00 AM
विज्ञापन
हड़ताल से मुख्यालय क्षेत्र में दिखा व्यापक असर

त्रिवेणीगंज : ट्रेड यूनियन के द्वारा नये श्रम कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के समर्थन में मुख्यालय क्षेत्र में व्यापक असर रहा. प्रखंड, अंचल, अनुमंडल कार्यालय व अनुमंडलीय लोक कार्यालय में कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा और कामकाज ठप रहा. वहीं स्टेट बैंक शाखा व सेंट्रल […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : ट्रेड यूनियन के द्वारा नये श्रम कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के समर्थन में मुख्यालय क्षेत्र में व्यापक असर रहा. प्रखंड, अंचल, अनुमंडल कार्यालय व अनुमंडलीय लोक कार्यालय में कर्मियों के हड़ताल पर रहने के कारण कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा और कामकाज ठप रहा. वहीं स्टेट बैंक शाखा व सेंट्रल बैंक की शाखा खुली रही. लेकिन कामकाज ठप रहा. वहीं पंजाब नेशनल बैंक शाखा, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा, बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ताला बंद रहा.

वहीं रेफरल अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था सामान्य रहा. हड़ताल के समर्थन में भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्य कर्ताओं ने जिला सचिव जय नारायण यादव की अगुवाई में बाजार क्षेत्र के चिलौनी नदी पुल के समीप जदिया-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम किया. वहीं नये श्रम कानून के विरोध में नारे लगाये. वहीं प्रखंड परिसर के समीप आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व रसोईया ने संयुक्त रूप से एनएच 327 ई पर दरी बिछा बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. जिस कारण सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंगी कतारें लग गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन