समाज को ज्ञान व अध्यात्म का दर्शन कराते हैं संत

समाज को ज्ञान व अध्यात्म का दर्शन कराते हैं संत फोटो- 21कैप्सन – प्रवचन करते साध्वी कटैया निर्मली. स्थानीय भगीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री राम चरित मानस कथा एवं गीता विवेचना ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को श्री आशुतोष जी महाराज की परम शिष्या […]
समाज को ज्ञान व अध्यात्म का दर्शन कराते हैं संत फोटो- 21कैप्सन – प्रवचन करते साध्वी कटैया निर्मली. स्थानीय भगीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्री राम चरित मानस कथा एवं गीता विवेचना ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को श्री आशुतोष जी महाराज की परम शिष्या साध्वी अमृता भारती समाज में संत की महत्ता व उनके देन पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक प्रज्जवलित दीपक ही दूसरे दीपक को रौशन कर सकता है. उसी प्रकार संत अज्ञानी लोगों के बीच ज्ञान की रौशनी को बांटते उन्होंने स्वामी विवेकानंद के संदेश का भी उल्लेख किया. जिसमें उन्होंने कहा था कि उठो, जागो और तब तक ना रूको, जब तक तुम्हें लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाय. राम चरित मानस में भी गो स्वामी तुलसी दास ने कहा है कि मोह माया रूपी रात्रि में सारा संसार सोया पड़ा है. एवं स्वयं व समाज का अहित कर दुखी हो रहा है. प्रवचन के दौरान स्वामी यादवेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि लोग प्रवचन सुनते हैं, भजन कीर्तन करते है, धार्मिक ग्रंथ भी पढ़ते हैं. लेकिन उसका लाभ नहीं ले पाते हैं. पूर्ण संत की संगत से परमात्मा को पाया जा सकता है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर संत वचन का लाभ उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










