धरना के उपरांत शष्टि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

Updated at :02 Sep 2016 12:00 AM
विज्ञापन
धरना के उपरांत शष्टि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

धरना के उपरांत शिष्ट मंडल ने सौंपा ज्ञापन फोटो- 15निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के सेविकाओं-सहायिकाओं ने बिहार राज्य सेविका-सहायिका संघ के आह्वान पर द्वारा एक दिवसीय हड़ताल व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया. बिहार राज्य सेविका-सहायिका संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सोनी कुमारी के नेतृत्व में सेविकाओं व सहायिकाओं ने मझारी चौक के निकट […]

विज्ञापन

धरना के उपरांत शिष्ट मंडल ने सौंपा ज्ञापन फोटो- 15निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के सेविकाओं-सहायिकाओं ने बिहार राज्य सेविका-सहायिका संघ के आह्वान पर द्वारा एक दिवसीय हड़ताल व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया. बिहार राज्य सेविका-सहायिका संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सोनी कुमारी के नेतृत्व में सेविकाओं व सहायिकाओं ने मझारी चौक के निकट एनएच 57 को जाम कर जम कर प्रदर्शन किया. साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी संघ जिंदाबाद, हमारी मांगे पूरी करो, सरकारी सेवा नियमित करो, जैसे नारे लगाये. इसके बाद सेविकाओं की टोली पैदल धरना प्रदर्शन करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर कार्यालय के बरामदे पर धरना सभा में तब्दील हो गई. सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य सेविका-सहायिका संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ने केन्द्र व राज्य सरकार को जमकर कोसा. कहा कि आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दिया जा रहा है, जो सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है. सरकार कार्यरत सेविकाओं से कई तरह के विकासात्मक कार्य करवा रही है. लेकिन काम व जिम्मेदारी के इतने बड़े बोझ को वहन करने के बाद भी सरकार द्वारा हमें अपना कर्मी नहीं माना जा रहा है. कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सेविका व सहायिका का निर्धारित मानदेय शर्मनाक व निराधार है. महंगाई के इस युग में जहां भारत सरकार अपने कर्मियों के लिये सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने जा रही है, वहीं इस संवैधानिक महत्व वाली योजना के सेविका व सहायिकाओं के सम्मान जनक मानदेय या नियमितिकरण पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है. भारत सरकार के इस रवैये के खिलाफ ही सम्पूर्ण राष्ट्र की सेविकाओं व सहायिकाओं को एक लम्बे संघर्ष के लिये तैयार होना पर रहा है. कहा कि सेविकाओं को कम से कम न्यूनतम मानदेय 15 हजार रूपये मासिक मिलना चाहिये. वहीं अपनी 11 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड अध्यक्ष सुलेखा कुमारी के नेतृत्व में सेविकाओं के शिष्टमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन भी समर्पित किया. धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सरिता देवी, नीतु देवी, रेखा कुमारी, वशीला खातून, पिंकी कुमारी, बबिता देवी, प्रमिला देवी, राधा देवी, कविता देवी, कुमारी सरिता, किरण देवी, सरिता उर्वशी, चम्पक भारती, रंजना कुमारी, संगीता देवी, प्रियंका कुमारी, द्रोपदी देवी, हरामणि देवी, ललिता देवी, मंजू कुमारी, सबरूण बेगम, उषा कुमारी, अस्मीना खातून, इंद्रकला कुमारी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन