11 को काला दिवस मनायेंगी सेविका व सहायिका

सुपौल : अखिल भारतीय आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका संघ नई दिल्ली के आह्वान पर जिले की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने भी आगामी 11 जुलाई को सरकार की नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है. इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका अपने-अपने केंद्रों पर काल बिल्ला लगा कर कार्य करेंगी. आंगनबाड़ी सेविका व […]
सुपौल : अखिल भारतीय आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका संघ नई दिल्ली के आह्वान पर जिले की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने भी आगामी 11 जुलाई को सरकार की नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है. इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका अपने-अपने केंद्रों पर काल बिल्ला लगा कर कार्य करेंगी.
आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष सोनी कुमारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन के निम्नांकित कारण हैं. जिसमें केंद्र सरकार द्वारा आईसीडीएस के बजट में कटौती, सेविका व सहायिका को स्थायी कर्मचारी के रूप में बहाल करने, आंगनबाड़ी केंद्रों का निजीकरण करने, केरल, हरियाणा व महाराष्ट्र सरकार के तरह मानदेय का निर्धारण करने, समय पर मानदेय, पोषाहार व मकान भाड़ा का भुगतान करने सहित आिद मांगें शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










