बोलेरो की ठोकर से छात्रा की मौत

किसनपुर : प्रखंड अंतर्गत एसएच 76 सड़क पर चौहट्टा गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से छठी क्लास के एक छात्रा की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गयी. घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनकी गंभीर […]
किसनपुर : प्रखंड अंतर्गत एसएच 76 सड़क पर चौहट्टा गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से छठी क्लास के एक छात्रा की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गयी. घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दरभंगा रेफर कर दिया गया. तीनों महिलाओं की हालत नाजुक बतायी जा रही है.
जानकारी अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो सुपौल की ओर से आ रही थी. इसी क्रम में चालक के संतुलन खो बैठने के कारण ग्रामीण भोला कामत के 14 वर्षीया पुत्री भवानी कुमारी, अनिता देवी (30 वर्ष), खिखरी देवी (48 वर्ष) एवं खेकी देवी (26 वर्ष) बोलेरो की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. सभी महिलाएं खेत में घास काट कर घर लौट रही थी. सभी घायलों को इलाज के लिये इलाज के लिये अस्पताल लाया गया. इस दौरान जख्मी भवानी की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










