हथियार के साथ आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Jul 2016 4:06 AM
विज्ञापन

मंगलवार की शाम अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम निर्मली : थाना क्षेत्र के मझारी चौक के समीप मंगलवार की संध्या अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूटी गयी बाइक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है. इस दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने लूटी गयी […]
विज्ञापन
मंगलवार की शाम अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम
निर्मली : थाना क्षेत्र के मझारी चौक के समीप मंगलवार की संध्या अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर लूटी गयी बाइक को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है. इस दौरान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने लूटी गयी बाइक के साथ अंतरजिला वाहन लूट गिरोह के आधा दर्जन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से देशी कट्टा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.
पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार एकले निर्मली थाना पहुंचे.जिन्होंने स्वयं भी इन शातिर अपराधियों से गहन पूछताछ किया. गौरतलब है कि पटना स्थित एसएसबी 63 वीं बटालियन में कार्यरत राघोपुर निवासी मनीष कुमार सिंह की टीवीएस अपाची बाइक एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखा कर लूट ली गयी थी. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग भी किया था. बताया जाता है कि एसएसबी जवान श्री सिंह दरभंगा से परीक्षा दे कर वापस अपने घर राघोपुर लौट रहे थे.
पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार एकले के निर्देश पर निर्मली डीएसपी संतोष कुमार एवं थानाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस लूटी गयी बाइक को बरामद करने एवं अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए मंगलवार की रात से ही लगातार छापेमारी कर रही थी. बुधवार को छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई. मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र अंतर्गत बगेवा हाट से पुलिस ने लूटी गयी बाइक एवं हथियार के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया.बाद में गिरफ्तार अपराधियों की
निशानदेही पर अन्य जगहों से पुलिस ने तीन अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस,चार विभिन्न कंपनियों का मोबाइल सेट एवं तीन बाइक बरामद किया गया है.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों में निर्मली थानाक्षेत्र के मझारी निवासी भोगी महतो, नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 निवासी रामा कुमार, वार्ड नंबर 10 निवासी प्रशांत कुमार,मधुबनी जिला के लौकही थानाक्षेत्र के नरहिया निवासी बिरजू कुमार व विशाल कुमार तथा अंधरामंठ थानाक्षेत्र के मेनही निवासी राजीव कुमार शामिल है.
एसपी श्री एकले ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त अपराधियों में अंतरजिला बाइक लूट गिरोह का शातिर अपराधी भी शामिल है. बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद कई अन्य मामलों के उद्भेदन की संभावना जतायी जा रही है. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार भोगी महतो पूर्व में बाइक लूट के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है.जो कुछ दिनों पूर्व जेल से फरार हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










