सांढ़ के हमले से महिला की मौत

Updated at :06 Jul 2016 4:34 AM
विज्ञापन
सांढ़ के हमले से महिला की मौत

मरौना : सरोजा बेला पंचायत स्थित बेलहा गांव में सोमवार की शाम एक सांढ़ ने 70 वर्षीया वृद्ध महिला को जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी महिला की दरभंगा ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. बेलहा गांव निवासी लक्ष्मण साह की मां अपने परवल के खेत में एक पेड़ के नीचे बैठ […]

विज्ञापन

मरौना : सरोजा बेला पंचायत स्थित बेलहा गांव में सोमवार की शाम एक सांढ़ ने 70 वर्षीया वृद्ध महिला को जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी महिला की दरभंगा ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. बेलहा गांव निवासी लक्ष्मण साह की मां अपने परवल के खेत में एक पेड़ के नीचे बैठ कर फसल की रखवाली कर रही थी.

इसी दौरान पीछे से एक सांढ़ आया और उक्त वृद्धा को सींग से उठा कर पटक दिया. महिला की चीख-पुकार सुन कर स्थानीय लोग जमा हुए और सांढ़ को वहां से हटाया.स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्धा को दरभंगा ले जाया रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन