ऑटो स्टोर के कर्मी से 2.70 लाख की लूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jun 2016 5:50 AM
पिपरा : एनएच 106 पर अमहा नहर के समीप बुधवार की देर शाम सशस्त्र अपराधियों ने एग्जीवीशन रोड पटना स्थित न्यू ऑटो स्टोर के कर्मचारी से हथियार के दम पर 2.70 लाख रुपये नकद व 1.33 लाख रुपये का चेक समेत अन्य सामान लूट लिया. पीड़ित कर्मचारी तारकेश्वर कुमार द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक […]
पिपरा : एनएच 106 पर अमहा नहर के समीप बुधवार की देर शाम सशस्त्र अपराधियों ने एग्जीवीशन रोड पटना स्थित न्यू ऑटो स्टोर के कर्मचारी से हथियार के दम पर 2.70 लाख रुपये नकद व 1.33 लाख रुपये का चेक समेत अन्य सामान लूट लिया. पीड़ित कर्मचारी तारकेश्वर कुमार द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित तारकेश्वर ने बताया है कि वह एग्जीवीशन रोड पटना स्थित न्यू ऑटो स्टोर का कर्मचारी है. पटना से मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर तगादा के लिए आया हुआ था. बस से वीरपुर पहुंचने के बाद विभिन्न दुकानों में तगादा कर राशि प्राप्त करने के बाद वह सिमराही स्थित आनंद होटल में रात्रि विश्राम किया. बुधवार को वह नरपतगंज के लिए निकल गया. बस स्टैंड में नाश्ता करके बस से मधेपुरा के लिए चल दिया. जैसे ही बस अमहा नहर के पास पहुंची. बस रुकवा कर हेलमेट पहने एक अपराधी बस के अंदर प्रवेश किया और हथियार दिखा कर बैग की मांग की. तारकेश्वर बस चालक के पीछे रखा बैग उसे दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










