धड़ल्ले से हो रही तंबाकू व गुटखा की बिक्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 3:49 AM
बलुआ बाजार : थाना क्षेत्र में सरकार के कोटपा अधिनियम की धज्जियां उड़ रही है. आलम यह है कि छातापुर प्रखंड अंतर्गत सभी किराना व पान दुकानों में खुलेआम गुटका, पान मशाला, सिगरेट व तंबाकू का बिक्री किया जा रहा है. प्रतिबंधित होने के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के छातापुर, बलुआ, जीवछपुर, सुभान चौक, क्वार्टर चौक […]
बलुआ बाजार : थाना क्षेत्र में सरकार के कोटपा अधिनियम की धज्जियां उड़ रही है. आलम यह है कि छातापुर प्रखंड अंतर्गत सभी किराना व पान दुकानों में खुलेआम गुटका, पान मशाला, सिगरेट व तंबाकू का बिक्री किया जा रहा है. प्रतिबंधित होने के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के छातापुर, बलुआ, जीवछपुर, सुभान चौक, क्वार्टर चौक जैसे जगहों पर इन प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री हो रही है.
गौरतलब है कि तंबाकू जनित उत्पाद के घातक परिणाम को देखते हुए सरकार ने इसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. प्रावधान के मुताबिक बिक्री करते और खरीदारी करते पकड़े जाने पर दो हजार आर्थिक जुर्माना के साथ दो माह के जेल का प्रावधान भी है, लेकिन मजे की बात है कि गुटखा व तंबाकू के शौकीन कई पुलिस व अन्य विभाग के पदाधिकारी तथा कर्मी भी आये दिन दुकानों पर गुटखा व तंबाकू का लुत्फ उठाते देखे जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










