लूट का प्रयास, बाइक सवार जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2016 1:54 AM

विज्ञापन

सुपौल : बसविट्टी- सुपौल पथ पर सोमवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने पुन: लूटपाट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया. चैनसिंह पट्टी निवासी टेंट व्यवसायी कमरे आलम सोमवार की रात्रि महेशपुर गांव से एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर सुपौल लौट रहे थे. इस दौरान नप क्षेत्र के इस्लामपुर जिलेबिया मोड़ […]

विज्ञापन

सुपौल : बसविट्टी- सुपौल पथ पर सोमवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने पुन: लूटपाट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया. चैनसिंह पट्टी निवासी टेंट व्यवसायी कमरे आलम सोमवार की रात्रि महेशपुर गांव से एक शादी समारोह में हिस्सा लेकर सुपौल लौट रहे थे. इस दौरान नप क्षेत्र के इस्लामपुर जिलेबिया मोड़ के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने कमरे आलम को रूकने का इशारा किया,

लेकिन कमरे आलम ने मामला समझकर बाइक लेकर भागने का प्रयास किया. इस दौरान अपराधियों ने रड से प्रहार कर उनको जख्मी कर दिया. कमरे आलम भाग कर मदरसा के समीप पहुंचे, जहां से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंचे गश्ती वाहन ने बसविट्टी पथ में अपराधियों का पीछा भी किया, लेकिन अपराधियों का कोई भी सुराग नहीं मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन